सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत खैरियां स्कूल पहुंचे आरटीओ बच्चों और स्टाफ के साथ। स्रोत: वि
-जिले में चलाया जा रहा जागरूकता अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी बिलासपुर की ओर से जनवरी 2026 के दौरान सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान जिले के विभिन्न क्षेत्रों में चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा को एक संस्कृति के रूप में विकसित करना और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है।
आरटीओ बिलासपुर राजेश कौशल ने बताया कि शुक्रवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय खैरियां, पेहड़वीं, ग्राम सभा सहकारी समिति वितरण केंद्र कंदरौर, प्रदूषण जांच केंद्र कंदरौर, घुमाणी चौक, औहर-मनाली रोड स्थित फ्लाईओवर, बिलासपुर-भगेड़ फोरलेन मार्ग पर चलने वाले यात्री वाहनों एवं बसों के बीच असैा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नंद के विद्यार्थियों के साथ शैक्षणिक भ्रमण के दौरान गोबिंद सागर झील, धराड़सानी में लोगों को जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान वाहन चालकों, यात्रियों, राहगीरों एवं विद्यार्थियों को सड़क दुर्घटनाओं के संभावित कारणों, उनसे बचाव के उपायों और सुरक्षित यातायात व्यवहार की जानकारी दी गई। नागरिकों से अपील की गई कि वह वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें, किसी भी प्रकार का नशा करके वाहन न चलाएं और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें। साथ ही पैदल चलने वाले राहगीरों की सुरक्षा, वाहनों के नियमित निरीक्षण और धुंध व कोहरे के दौरान सावधानी पूर्वक वाहन चलाने के विषय में भी जागरूक किया गया।