फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: फोरलेन पर एचएचएआई का नियंत्रण कक्ष सुरक्षा की रीढ़, हादसा होने पर विभागों को करता है अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
यात्रियों की हर परेशानी पर रखता है 24 घंटे नजर, घायलों को समय पर मिल पाता है इलाज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। कीरतपुर-बिलासपुर फोरलेन पर सफर करने वाले यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने में एचएचएआई का नियंत्रण कक्ष बेहद अहम साबित हो रहा है। यह नियंत्रण कक्ष हाईवे पर होने वाली हर गतिविधि पर चौबीसों घंटे नजर रखता है और आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करता है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अधिकारी एनएचएआई हिमाचल प्रदेश कर्नल अजय बरगोती ने कहा कि नियंत्रण कक्ष में आधुनिक तकनीक से लैस सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से यातायात की निगरानी की जा रही है। कहीं दुर्घटना, जाम, वाहन खराब होने या मौसम से जुड़ी कोई समस्या सामने आती है तो इसकी जानकारी तुरंत नियंत्रण कक्ष को मिल जाती है। इसके बाद बिना समय गंवाए संबंधित विभागों को अलर्ट किया जाता है। दुर्घटना की स्थिति में एचएचएआई नियंत्रण कक्ष पुलिस, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और क्रेन सेवाओं से समन्वय कर राहत कार्य शुरू करता है। इससे घायलों को समय पर इलाज मिल पाता है और यातायात को जल्द बहाल किया जा सकता है। इतना ही नहीं नियंत्रण कक्ष यात्रियों के लिए हेल्पलाइन की तरह भी काम करता है। सफर के दौरान किसी भी तरह की परेशानी होने पर यात्री यहां शिकायत दर्ज करवा सकते हैं या मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं। शिकायतों का रिकॉर्ड रखकर उनके समाधान की लगातार निगरानी की जाती है। एनएचएआई नियंत्रण कक्ष न सिर्फ हाईवे की निगरानी करता है, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा, सहायता और सुविधा का भरोसेमंद केंद्र बनकर उभरा है। यही वजह है कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर सुरक्षित और सुगम यात्रा के पीछे इसकी भूमिका को अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें