फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की संपर्क सड़कें खस्ताहाल, लोग परेशान

Mon, 25 Jan 2016 07:27 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 सही रखरखाव तथा समय पर मरम्मत न होने के कारण जिला की संपर्क सड़कों की हालत खस्ता बनी हुई है। सड़कों की हालत दयनीय होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों पर पड़े गड्डों के कारण जहां वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं राहगीरों को भी दिक्कतें झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन



जिला की भगेड़ से ऋषिकेश, निहारी से बरठीं, कल्लर मोड से ढलोह सहित अन्य संपर्क सड़कों की हालत खस्ता होने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों पर पड़े गड्डे वाहन चालकों के लिए सिरदर्द बने हुए हैं। गड्डों के कारण वाहनों के कलपुर्जे टूट रहे हैं। इससे वाहन मालिकों को आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ रहा है। सड़कों की दयनीय हालत होने के कारण पैदल चलने वाले राहगीर भी परेशान हो रहे हैं।


लोगों में दीनानाथ, प्रकाश चंद, मेहर सिंह, होशियार सिंह, देवराज, रतन लाल तथा सुरेंद्र कुमार सहित अन्यों का कहना है कि सड़कों की हालत खराब हो गई है। संबंधित विभाग को इन सड़कों की मरम्मत शीघ्र करनी चाहिए जिससे लोगों को राहत मिल सके। लोगों का कहना है कि सड़क पर वाहन चलाना तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। सड़कों की हालत इस कदर बिगड़ चुकी है कि वाहन चलाना भी चालक के लिए सुरक्षित नहीं रह गया है। लोगों ने संबंधित विभाग तथा प्रशासन से खस्ताहाल हो चुकी संपर्क सड़कों की हालत सुधारने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें