फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: भूस्खलन से बंद जुखाला-नेरी-मलोखर सड़क एक सप्ताह बाद बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
दर्जनों गांवों के लोगों को मिली राहत, जुखाला से पूरी तरह कट गया था संपर्क
विज्ञापन

विद्यार्थियों और कर्मचारियों और मरीजों को हो रही थी परेशानी

संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। बारिश के बाद हुए भूस्खलन के कारण बंद पड़ी जुखाला-नेरी-मलोखर सड़क करीब एक सप्ताह बाद यातायात के लिए बहाल कर दी गई है। सड़क के बंद होने से पंजैल, जनेड, सिकरोहा, बैहली सहित आसपास के दर्जनों गांवों का जुखाला क्षेत्र से संपर्क पूरी तरह कट गया था, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
सड़क बंद होने के कारण क्षेत्रवासियों को जिला मुख्यालय बिलासपुर सहित अन्य स्थानों पर जाने के लिए वाया रानीकोटला या सिल्हा गांव होकर लंबा वैकल्पिक मार्ग अपनाना पड़ रहा था। इससे न केवल यात्रा में अतिरिक्त समय लग रहा था, बल्कि ईंधन व किराये के रूप में लोगों पर आर्थिक बोझ भी बढ़ गया था। स्कूली बच्चों, कॉलेज छात्रों, कर्मचारियों और मरीजों को अस्पताल पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय लोगों की ओर से बार-बार मांग के बाद लोक निर्माण विभाग ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए भूस्खलन प्रभावित स्थल पर मशीनरी लगाकर मलबा हटाने का कार्य तेजी से किया। विभाग की तत्परता के चलते सड़क को एक सप्ताह के भीतर यातायात के लिए बहाल कर दिया गया, जिससे क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है। सिकरोहा पंचायत के पूर्व उप प्रधान रूपलाल वर्मा, सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार बालक राम शर्मा, कमलदेव, अशोक शर्मा, गगन ठाकुर, कृष्ण लाल सहित अन्य ग्रामीणों ने सड़क बहाली पर लोक निर्माण विभाग का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने मांग की है कि जहां अक्सर भूस्खलन का खतरा बना रहता है, वहां सुरक्षात्मक व एहतियाती उपाय किए जाएं, ताकि भविष्य में हजारों की आबादी को इस तरह की परेशानी न झेलनी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग अनुभाग जुखाला के जेई अनिल चंदेल ने बताया कि पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण सड़क अवरुद्ध हो गई थी। अब मलबा हटाकर सड़क को बहाल कर दिया गया है और यातायात सामान्य रूप से सुचारु है। विभाग आगामी दिनों में सड़क की निगरानी भी करेगा, ताकि किसी भी आपात स्थिति से समय रहते निपटा जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें