घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल के अंतर्गत आने वाली बम्म पंचायत में बन रही बम्म से बगेटू-लदरौर सड़क की टारिंग बार-बार उखड़ रही है। कई बार जिला परिषद की बैठकों में भी इस मामले को विभाग के ध्यानार्थ लाया गया है लेकिन विभाग की तरफ से संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई। दो-दो बार टारिंग करने पर भी सड़क फिर से उखड़ चुकी है।
इस बात को लेकर सोमवार जिला परिषद सदस्य सुभाष ठाकुर ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर बम्म चौक पर धरना प्रदर्शन किया तथा शीघ्र टारिंग करवाने की मांग की है। विभाग के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर मौजूद लोगों से 15 दिनों की मोहलत मांगी है तथा उसके बाद टारिंग शुरू कर दी जाएगी। 15 दिन का समय मांगा कि 20 मार्च से 5 अप्रैल तक पूरे सड़क की टारिंग पूरी कर दी जाएगी।
इस मौके पर अमर नाथ, लसकरी राम, ज्ञान चंद, संजय, हंस राज, लोबी राम, सरला, शकुंतला देवी, कांता देवी, विजय कुमार, भगीरथ, राकेश कुमार, विजय शर्मा, भोलू, रंजू, किशोरी लाल, नाथू राम, बेसरिया राम सहित कई अन्य मौजूद रहे।