फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: कसोहल में सड़क बनी तालाब, राहगीर और वाहन चालक परेशान

Thu, 05 Jun 2025 11:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
घुमारवीं के कसोहल में सडक़ पर खड़ा पानी। संवाद
विज्ञापन
निकासी नहीं होने से थोड़ी सी बारिश होने पर तालाब बन जाती सड़क
विज्ञापन

विभाग से कई बार समस्या के समाधान की मांग भी उठा चुके हैं लोग



संवाद न्यूज एजेंसी

भराड़ी(बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं की मोरसिंघी पंचायत के कसोहल गांव में सड़क लोगों के लिए परेशानी का सबब बन चुकी है। थोड़ी सी बारिश में सड़क तालाब का रूप धारण कर लेती है और स्थानीय लोगों, राहगीरों और वाहन चालकों लिए भी मुसीबत बन जाती है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि कई साल से यह समस्या बनी हुई है। हर साल ग्रामीणों को इसी प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। पानी निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण बारिश का पानी सडक़ पर जमा हो जाता है। कई बार यह जलभराव दो से तीन फीट तक हो जाता है। इस कारण सड़क पर पैदल चलना तो दूर, छोटे-बड़े वाहनों का आना-जाना भी दूभर हो जाता है। गौरतलब है कि यह सड़क घुमारवी से कसोहल गांव को जोड़ती है। क्षेत्र के लिए यही एकमात्र संपर्क मार्ग है, जिससे रोजाना दर्जनों वाहन गुजरते हैं। इस सड़क की हालत के कारण वाहनों की आवाजाही ही नहीं बल्कि आपातकालीन सेवाएं जैसे एंबुलेंस और पुलिस वाहन भी प्रभावित हो रहे हैं। इससे आवागमन में परेशानी के के साथ ही जलजनित रोगों का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीणों ने कई बार इस बारे में विभागीय अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत करवाया, ज्ञापन सौंपे, आग्रह किए, लेकिन हर बार केवल आश्वासनों के सिवा कुछ नहीं मिला। स्थानीय निवासी बताते हैं कि बरसात के मौसम में जब सड़क पर पानी भरता है, तब लोगों को अपने घरों से निकलना तक मुश्किल हो जाता है। बच्चों की स्कूल जाने की राह मुश्किल हो जाती है, बुजुर्गों और बीमारों के लिए अस्पताल पहुंचना चुनौतीपूर्ण हो जाता है। ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द इस सड़क पर जल निकासी की व्यवस्था की जाए और इस समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाए ताकि आमजन को राहत मिल सके। बोले, विभागीय चुप्पी और निष्क्रियता अब और बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें