फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: फोरलेन पर कई किलोमीटर तक ट्रिपलिंग करते हुए बाइक दौड़ाते रहे नाबालिग

Thu, 10 Aug 2023 11:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भराड़ी (बिलासपुर)। टीहरा टनल के पास हुए बाइक हादसे ने फोरलेन पर सुरक्षित यातायात व्यवस्था की पोल खोल दी है। नाबालिग ट्रिपलिंग करते हुए कई किलोमीटर तक फोरलेन पर बाइक को दौड़ाते रहे। इस दौरान उन्हें किसी ने नहीं राका। फोरलेन पर निगरानी के लिए जगह-जगह कैमरे लगाए गए हैं। वहीं, परिजनों की भी लापरवाही सामने आई है। परिजनों ने यदि अपने बच्चों पर नजर रखी होती तो शायद यह हादसा नहीं होता। बाइक पर तीन नाबालिग सवार थे। वे फोरलेन के टोल प्लाजा से भी गुजरे। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि कैमरों की निगरानी वाले इस फोरलेन पर यातायात नियमों की धज्जियां इतनी आसानी से कैसे उड़ाई जा सकती हैं। फोरलेन पर 60 किलोमीटर प्रति घंटा गति निर्धारित है। बुधवार रात को हुए हादसे से ऐसा लग रहा है कि बाइक की गति अधिक रही होगी। परिजनों को चकमा देकर बाइक को नागालिग चुपचाप घर से लेकर चले गए और परिजनों को इसका पता तब चला जब हादसा हो गया। हादसे के बाद परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। पहले भी इस फोरलेन पर वाहन चलाते कई नाबालिग हादसों का शिकार हो चुके हैं। जिले की अन्य सड़कों पर आज भी नाबालिग वाहन दौड़ाते देखे जा सकते हैं। घुमारवीं बाजार में तो हालात ऐसे हो चुके हैं कि बाइकों से नंबर प्लेटें ही गायब हैं। घुमारवीं के अलावा बरठीं, शाहतलाई, भगेड़, कलरी कॉलेज के बाहर, भराड़ी, डंगार, लदरौर, बम्म आदि क्षेत्रों में नाबालिग वाहनों को दौड़ाते नजर आ रहे हैं। पुलिस ऐसे नाबालिग वाहन चालकों पर लगाम लगाने में असमर्थ साबित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें