फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: फोरलेन पर डिवाइडर से टकराई बाइक, नाबालिग की मौत, दो घायल

Thu, 10 Aug 2023 11:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भराड़ी (बिलासपुर)। किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर टीहरा टनल के समीप एक बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहे 16 वर्षीय नाबालिग किशोर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर घायल एक किशोर को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। दूसरा घायल एम्स बिलासपुर में उपचाराधीन है। बाइक सवार तीनों किशोर उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इनका परिवार पिछले कई साल से टिहरा के नजदीक किराये के मकान में रहते हैं। परिजन दिहाड़ी मजदूरी करते हैं।जानकारी के अनुसार बुधवार रात करीब 9 बजे तीनों किशोर बाइक लेकर घर से निकले। इस दौरान परिवार के सदस्य सो रहे थे। परिवार के सदस्यों को अपने बच्चों के बाइक पर जाने का कोई पता नहीं था। रात करीब 11 बजे बाइक सवार किशोर जब टिहरा टनल के समीप पहुंचे तो बाइक स्किड होकर डिवाइडर से टकरा गई। तीनों किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

फोरलेन की आपातकालीन एंबुलेंस में घायलों को घुमारवीं अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से तीनों को एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया, जहां पर अरुण (16) पुत्र वीर सिंह निवासी गांव मकड़पुर जिला बिलौर उत्तर प्रदेश की मौत हो गई। अनिकेत पुत्र शमशेर और सुनील पुत्र बाबूराम निवासी गांव मकड़पुर जिला बिलौर उत्तर प्रदेश घायल हुए हैं। अनिकेत को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। मृतक किशोर डैहर स्कूल में 11वीं कक्षा की पढ़ाई कर रहा था। घायल अनिकेत 9वीं और सुनील छठी कक्षा का छात्र है। तीनों किशोर आपस में रिश्तेदार हैं। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने बताया कि इस संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें