फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: निबंध लेखन में रिया ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
छकोह स्कूल में स्वीप कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छकोह में निर्वाचन आयोग के स्वीप कार्यक्रम के तहत निबंध लेखन और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिताओं में नौवीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

निबंध लेखन में 14 विद्यार्थियों ने प्रतिभा दिखाई। इसमें 11वीं कक्षा की रिया देवी ने पहला और 12वीं कक्षा की सानिया शर्मा ने दूसरा स्थान हासिल किया। सामान्य ज्ञान और मतदाता जागरूकता पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में आठ विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें 12वीं कक्षा की छात्रा ने पहला और इसी कक्षा की तनिषा ठाकुर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस दौरान स्कूल के कार्यवाहक प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में विशेष जागरूकता सत्र भी आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को देश की निर्वाचन प्रक्रिया और स्वीप कार्यक्रम के उद्देश्यों की जानकारी दी गई। प्रधानाचार्य ने मतदान के महत्व, मतदाता जागरूकता और लोकतांत्रिक व्यवस्था में आम नागरिक की सक्रिय भागीदारी के बारे में बताया। स्कूल प्रशासन ने कहा कि इस तरह की गतिविधियों से विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने और उन्हें जागरूक नागरिक बनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें