फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांध बनने से दोनों जिलों के सवा सौ गांवों को होगा लाभ ़बराड़़

विज्ञापन
विज्ञापन
खजुरिया/बिलासपुर। पूर्व विधायक जयदीप सिंह बराड़ ने कहा है कि बैगुल नदी के खमरिया बांध बनने से रामपुर और बरेली जिले के करीब सवा सौ गांवों के खेतों की सिंचाई आसान हो जाएगी।
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने शुक्रवार को यह बात खजुरिया के सीमांत जिला बरेली बार्डर के खमरिया गांव की बैगुल नदी पर बांध का निर्माण शुरू होने के दौरान कही। इससे पूर्व उन्होंने नहर विभाग के अधिकारियों और किसानों की मौजूदगी में खमरिया नदी पर तिरंगा फहराया और नदी में पूजन भी किया।
उन्होंने कहा कि दोनों जिले के किसान अपने खेतों की सिंचाई करने को बीते कई सालों से बेहद परेशान थे। सिंचाई के अभाव में किसानों की जमीनें बंजर पड़ी थीं और किसान महंगा डीजल लाकर अपने खेतों की सिंचाई कर रहे थे, जिससे किसानों को भारी खर्च उठाना पड़ रहा था। उन्होंने कहा कि रामपुर और बरेली जिले के किसानों के प्रयासों से उन्होंने बांध को मंजूर कराने से लेकर बांध का निर्माण शुरु कराने में जो सफलता हासिल की है, उसका श्रेय सभी किसानों को जाता है। उन्होंने कहा कि अब बांध बनने से किसानों की आमदनी बढ़ेगी और किसान तरक्की करेंगे। इसके बाद किसानों ने बांध निर्माण में कारसेवा करके सहयोग करना शुरू कर दिया। पूरे दिन बांध पर दोनों जिलों के किसानों का मेला लगा रहा और किसान खुशी खुशी मिट्टी आदि ढोते नजर आए। इस मौके पर एसडीओ नहर बहेड़ी नरेंद्र सिंह, बलवीर सिंह गंगवार, वेदप्रकाश कश्यप, बाबा अरविंद गिरि, कृष्णपाल सिंह, चौधरी विजय पाल सिंह, चौधरी ओमपाल सिंह, चौधरी सुखवीर सिंह, सेवाराम गंगवार, रमाचरन मौर्य, सोमपाल सिंह, जगपाल सिंह, धर्मपाल मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें