फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: पेट्रोल, डीजल के दाम बढ़ने से घर चलाना हुआ मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर में पेट्रोल 101.49 , डीजल 93.54 रुपये लीटर
विज्ञापन

एक सप्ताह में पेट्रोल 7.49 , डीजल 7.14 रुपये महंगा
नौकरीपेशा, रोज वाहन से आने-जाने वाले लोगों पर पड़ रहा असर

संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी ने आम लोगों की जेब पर सीधा असर डालना शुरू कर दिया है। सोमवार सुबह जारी नए रेट के अनुसार पेट्रोल 2.56 रुपये और डीजल 2.64 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया। लगातार बढ़ते दाम से वाहन चालकों, टैक्सी ऑपरेटरों और ट्रांसपोर्ट कारोबार से जुड़े लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं।
विज्ञापन


क सप्ताह पहले डीजल का दाम 86.40 रुपये से अब बढ़कर 93.54 रुपये पहुंच गया है। पेट्रोल का दाम 94 से बढ़कर 101.49 रुपये प्रति लीटर हो गया है। पेट्रोल में एक सप्ताह के भीतर 7.49 रुपये और डीजल में 7.14 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। स्थानीय निवासी राकेश ठाकुर, दिनेश शर्मा और विकेश सहित का कहना है कि पहले ही महंगाई से घरेलू बजट बिगड़ा हुआ है, ऊपर से ईंधन की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि ने रोजमर्रा के खर्च बढ़ा दिए हैं। खासकर नौकरीपेशा और रोज वाहन से आने-जाने वाले लोगों पर इसका सबसे ज्यादा असर पड़ रहा है। टैक्सी चालकों और ट्रांसपोर्टरों ने भी बढ़ती कीमतों पर चिंता जताई है। उनका कहना है कि तेल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन किराए में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। ऐसे में वाहन चलाना और परिवार का खर्च उठाना मुश्किल होता जा रहा है। ट्रांसपोर्ट कारोबार से जुड़े लोगों ने सरकार से ईंधन कीमतों पर राहत देने की मांग की है। यदि आने वाले दिनों में भी इसी तरह दाम बढ़ते रहे तो इसका असर जरूरी वस्तुओं की कीमतों पर भी पड़ेगा, जिससे आम आदमी की परेशानी और बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें