-समापन पर मुख्यातिथि ने बच्चों को नशे से दूर रहने के लिए किया प्रेरित
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश(बिलासपुर)। ग्राम पंचायत डमली में आयोजित क्रिकेट ट्रॉफी प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व बीडीसी अच्छरी देवी ने शिरकत की। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि वे नशे से दूर रहें और खेल के साथ पढ़ाई पर ध्यान दें।
प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला कंदरौर और ऋषिकेश की टीमों के बीच खेला गया। जिसमें ऋषिकेश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 56 रन की पारी खेली। रोमांचक मुकाबले में कंदरौर की टीम 54 रन बनाकर हार गई। ऋषिकेश टीम के कप्तान गगन अग्निहोत्री ने टीम के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि हमारी टीम ने पूरे टूर्नामेंट में एकजुटता के साथ खेला और सभी खिलाड़ियों ने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया। समारोह के अंत में विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया गया। आयोजकों ने इस तरह के आयोजनों को भविष्य में भी जारी रखने का संकल्प लिया। समारोह में स्थानीय उप प्रधान अश्विनी नड्डा, शुभम, सूरज और साहिल सहित अन्य मौजूद रहे।