- ग्रामीणों को बार-बार करना पड़ रहा बिजली कटों का सामना
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश (बिलासपुर)। उपमंडल झंडूता की ग्राम पंचायत डमली में विद्युत ट्रांसफार्मर में लगे जिओ स्विच को शरारती तत्व काट रहे हैं। इससे ग्रामीणों को बार-बार बिजली कटों को सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीण प्रेमचंद, पवन, अमृत लाल, सुनील कुमार, संजय कुमार, रामकरण, सतीश कुमार, विनोद कुमार, विजय, रितेश और कनिष्ठ अभियंता आशीष कुमार ने बताया कि एकतरफ जहां इतनी गर्मी में लोगों का जीना मुश्किल हो रहा है, वहीं पर शरारती तत्व दिन में 2 से 3 बार काकरू घाट में लगे ट्रांसफार्मर में जिओ स्विच के साथ छेड़छाड़ करके बंद कर देते हैं। इसके चलते लाइट बंद हो जाती है। काफी देर बाद जब बिजली नहीं आती है तो विद्युत कर्मियों को इसकी सूचना दी जाती है। कर्मचारी जब ट्रांसफार्मर में पहुंचते हैं तो जिओ स्विच कट होता है। इससे पहले समलेटा में भी किसी ने जिओ स्विच को काट दिया था। कनिष्ठ अभियंता आशीष कुमार ने बताया कि यदि शरारती तत्व की पहचान हो जाती है तो उस पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।