फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: ऋषि क्लब ने जीता फुटबाल प्रतियोगिता का खिताब

Fri, 24 Feb 2023 04:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
बिलासपुर कॉलेज में फुटबॉल प्रतियोगिता में खेलते खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
-बिलासपुर में चल रही खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर के खेल मैदान में हुई फुटबाल प्रतियोगिता के सिक्स-ए-साइड के फाइनल मुकाबले में ऋषि क्लब ने सेवन ब्लास्टर को 2-0 पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया। शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रवक्ता डॉ. प्रवेश शर्मा ने बताया कि ऋषि क्लब के सुजल शर्मा और सुजल सूद ने 1-1 गोल किया।
विज्ञापन

इस से पूर्व सुबह के सत्र में हुए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में ऋषि क्लब ने गिरिराज क्लब को 2-1 और दूसरे सेमीफाइनल में सेवन ब्लास्टर क्लब ने राहुल क्लब को 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। समापन समारोह पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. नीना वासुदेवा ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेल भी विद्यार्थियों के लिए आवश्यक है। खेलों में भाग लेने से छात्रों का बहुमुखी विकास होता है। इसलिए महाविद्यालय प्रशासन द्वारा प्रतिवर्ष ऐसे खेलों का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि विजेता खिलाड़ियों को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें