फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: भाषण में रिमझिम, कविता पाठ में मानसी रही प्रथम

Mon, 29 Sep 2025 11:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
जुखाला कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित छात्र व अन्य। स्रोत: कॉलेज प्रबंधन।
विज्ञापन
जुखाला कॉलेज में साहित्य और भाषा विषय पर कराई गईं गतिविधियां
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। राजकीय महाविद्यालय जुखाला में अंग्रेजी विभाग की साहित्यिक समिति दि इमर्जिंग माइंड्स ने साहित्य और भाषा विषय पर एक दिवसीय विभागीय गतिविधियों का आयोजन किया गया। अध्यक्षता कार्यकारी प्राचार्य डॉ. कश्मीर सिंह ठाकुर ने की।
विज्ञापन


इस अवसर पर भाषण, कविता पाठ और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कराई गईं। भाषण प्रतियोगिता में रिमझिम पहले, प्रिया दूसरे और दीक्षिता तीसरे स्थान पर रहीं। कविता पाठ प्रतियोगिता में मानसी पहले, नीरज शर्मा दूसरे और तमन्ना, प्रेरणा तीसरे स्थान पर रहीं। प्रश्नोत्तरी में अमित, मुकेश पहले, सिमरन, वेदिका दूसरे, रंजीता, अक्षय और अंजलि, अंजलि ने संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। कार्यकारी प्राचार्य डॉ. कश्मीर सिंह ठाकुर ने सभी विद्यार्थियों को इस तरह की गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी हमारे देश का भविष्य है, इसलिए भविष्य में आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए आज खुद को तैयार करना होगा। इस अवसर पर अंग्रेजी विभाग के प्रो. प्रेम चंद, महाविद्यालय का शिक्षक एवं गैर शिक्षक वर्ग भी उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें