फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी सर्टिफिकेट मामले में एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं थाना पुलिस ने फर्जी सर्टिफिकेट मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस 2013 से इस मामले में छानबीन कर रही है। इस मामले में संस्थान के मालिक को भी पुलिस पहले गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि मुख्य आरोपी को पुलिस ने अब पटना से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह मामला 2013 का है। जब क्षेत्र के एक संस्थान में दबिश के दौरान कुछ संदिग्ध सर्टिफिकेट पाए गए थे। लोगों ने शिकायत की थी कि एक संस्थान में लोगों को फर्जी सर्टिफिकेट दिए जाते हैं जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने संस्थान में दबिश दी। जिस दौरान पुलिस को मौके पर से फर्जी सर्टिफिकेट मिले थे। इसके बाद इस मामले में पुलिस पहले भी गिरफ्तारी कर चुकी है लेकिन मामले का मुख्य आरोपी जो वांछित था को पुलिस ने अब पकड़ने में सफलता हासिल की है।
पकड़े गए आरोपी की पहचान अमित कुमार पुत्र चांद किशोर सिंह पटना के रूप में हुई है जिसे पुलिस ने पटना से गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया गया है जहां से तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
विज्ञापन

डीएसपी घुमारवीं राजेंद्र कुमार जसवाल ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने फर्जी सर्टिफिकेट मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जिसे कोर्ट में पेश किया गया है जहां से तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। कहा कि पुलिस मामले की गंभीरता से छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें