फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: ज्यूरी, बधाल पंद्रह-बीस के डिपो में नहीं मिल रहा चावल

विज्ञापन
विज्ञापन
जून का आधा महीना बीतने के बाद भी नहीं पहुंची खेप
विज्ञापन

सभी लाभार्थी चावल और आटा न मिलने से बाजार से खरीदने के लिए मजबूर
मोहन मेहता

ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। उप मंडल रामपुर के ज्यूरी बधाल सहित दर्जनों राशन डिपो में चावल की सप्लाई नहीं पहुंच रही है। इससे उपभोक्ता परेशान हैं।

जून का आधा महीना बीत जाने के बाद भी डिपो में चावल और दूसरा सस्ता राशन न मिलने से आईआरडीपी के गरीब समेत सभी लाभार्थियों को परेशानी हो रही है। इसके चलते लोगों को खुल बाजार से महंगा राशन खरीदना पड़ रहा है। ज्यूरी, बधाल, दुर्गम क्षेत्र पंद्रह-बीस के कई डिपो समेत करीब दो दर्जन राशन डिपो में चावल का एक भी दाना नहीं पहुंचा है। इसके साथ कई डिपो में आटे की आपूर्ति भी नहीं हो पाई है।

उपभोक्ता सोहन सिंह, तारा सिंह, शिव सिंह, कृष्ण चंद, सुरेन्द्र कुमार, तिलक राज, शावनु राम और सुनील ने बताया आधा महीना बीतने वाला है परंतु अभी तक उन के राशन डिपो में उन्हें चावल और आटा नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक राम सिंह कटोच ने बताया चावल की सप्लाई पीछे से नहीं आई है। अब चावल के आरओ कट चुके हैं जल्दी ही चावल की सप्लाई शुरू हो जाएगी। सप्लाई आते ही चावल की सभी डिपो को आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें