फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: कला प्रतियोगिता में रीवा, राध्या, सृष्टि ने पाया पहला स्थान

Fri, 19 Dec 2025 05:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय घुमारवीं में आयोजित कला प्रदर्शनी में उपस्थित बच्चे व अन्य। स्रोत: स्कूल प्रब
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय घुमारवीं में कला प्रदर्शनी का हुआ आयोजन
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने पारंपरिक, लोक, आधुनिक कला रूपों की लगाई प्रदर्शनी

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। केंद्रीय विद्यालय घुमारवीं में शुक्रवार को कला एवं सृजनात्मकता को समर्पित कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। यह प्रदर्शनी मातृभूमि संस्था और केंद्रीय विद्यालय घुमारवीं की ओर से आयोजित की गई।
इसमें विद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभा और रचनात्मक सोच का अत्यंत सुंदर प्रदर्शन देखने को मिला। प्रदर्शनी में लिप्पन आर्ट (कच्छ, गुजरात की लोक कला), वरली आर्ट (महाराष्ट्र की जनजातीय कला), मधुबनी आर्ट, मंडला आर्ट, स्टोन पेंटिंग, बोतल आर्ट, पॉट पेंटिंग, मॉडर्न आर्ट और हिमाचली पत्थरों के चक्कों पर उकेरी गई कलाकृतियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। इसके अलावा विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए विविध आर्ट एंड क्राफ्ट के नमूनों ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया। इस अवसर पर कला प्रतियोगिता में विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। पहली कक्षा में रीवा ने पहला, स्वास्तिक ने दूसरा और वंशिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। दूसरी कक्षा में राध्या ने पहला, अर्शिया ने दूसरा और विराज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। तीसरी कक्षा में सृष्टि ने पहला, रिया ने दूसरा और नंदिनी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थियों को संस्था ने सम्मानित किया। इस प्रदर्शनी का सफल संयोजन केंद्रीय विद्यालय घुमारवीं की शिक्षिका दीपा मीणा ने किया। उन्होंने नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों से अत्यंत सुंदर, सृजनात्मक और स्तरयुक्त कलाकृतियां तैयार करवाईं। इससे पहले प्रदर्शनी का उद्घाटन प्राचार्य रिंकू कुमारी ने किया। उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों के साथ प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें