शिक्षकों की भर्ती के लिए नवंबर में हुई थी काउंसलिंग
चयनित अभ्यर्थियों के नियुक्ति आदेश किए जा रहे जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने नवंबर में जेबीटी बैचवाइज पदों के लिए हुई काउंसलिंग में चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी है।
काउंसलिंग में जिले में जेबीटी शिक्षकों के 70 पद भरे गए हैं, जिसमें सामान्य वर्ग के 24, ईडब्ल्यूएस के 10, डब्ल्यूएफएफ का एक, ओबीसी (अनारक्षित वर्ग) के 11, ओबीसी (बीपीएल) के तीन, अनुसूचित जाति (अनारक्षित वर्ग) के 13, अनुसूचित जाति (बीपीएल) के तीन, अनुसूचित जनजाति (डब्लूएफएफ) का एक, अनुसूचित जनजाति (अनारक्षित वर्ग) के तीन, अनुसूचित जनजाति (बीपीएल) का एक पद शामिल है।
जेबीटी की बैचवाइज भर्ती (अनुबंध आधार) के लिए नवंबर 2023 में प्रारंभिक शिक्षा विभाग बिलासपुर के कार्यालय में काउंसलिंग का आयोजन किया गया था। चयनित अभ्यर्थियों में बिलासपुर की निधि शर्मा, पवन कुमार, राज कुमार, रीता देवी, शैली ठाकुर, कल्पना कुमारी, अनु कुमारी, योगिता देवी, मीना कुमारी, शशि किरण, रीना देवी, पवन कुमार, रीता बंसल, नीलम कुमारी, अंजलि शर्मा, नीलम कुमारी, निशू कुमारी, संजय कुमार, अर्चना देवी, रीता देवी, मनीषा चंदेल, भावना ठाकुर, मोनिका रानी, अश्विनी कुमार, कुमारी रेखा, विजय सिंह, अनीता देवी, विश्वा देव, कविता देवी, कांता देवी, निशा कुमारी, रितु डोगरा, अंकिता धीमान, सरोज कुमारी, अरूणा कुमारी, कुमारी अनीता शर्मा, सपना कुमारी, प्रमिला कुमारी, बबीता कुमारी, सुनीता देवी, छोटा राम, ममता कुमारी, सुशील कुमारी, राज कुमार, रीना कुमारी, सुलक्षणा कुमारी, विनोद कुमार, निशा कुमारी, संतोष कुमार, मीना देवी, पूजा शर्मा, रेणू शर्मा, तृप्ता देवी, राकेश कुमार, उमा देवी, भारती धीमान, संदेश कुमारी, हमीरपुर की अंकिता शर्मा, मधु बाला, मीनाक्षी, कुसुमलता, चंद्रेश कुमारी, सिरमौर के जगदीश कुमार, ऊना की सतिंदर कौर, कांगड़ा की शिवानी देवी, हरबंस लाल, परविदंर कौर, रीना रानी, मंडी की सुनीता कुमारी, कांता देवा शामिल हैं।
बिना शिक्षक वाले स्कूलों में होगी नियुक्ति
कार्यकारी उपनिदेशक प्रांरभिक शिक्षा कमल देव शर्मा ने बताया कि नवंबर में जेबीटी बैचवाइज पदों के लिए हुई काउंसलिंग में चयनित अभ्यर्थियों की सूची मंगलवार को जारी कर दी गई है। चयनित अभ्यर्थियों को प्राथमिकता के आधार पर उन स्कूलों में नियुक्ति दी जाएगी, जहां एक भी शिक्षक नहीं है। चयनित अभ्यर्थियों के नियुक्ति आदेश जारी किए जा रहे हैं।