फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गतोड़ में भारी बारिश से ढह गया मकान

विज्ञापन
घंडालवी पंचायत के गतोड गांव में गरीब परिबार का रिहायसी मकान बारिश के कारण गिर गया । जिनके लिए प्र? - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
भराड़ी(बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल के घंडालवी पंचायत स्थित गतोड़ गांव में भारी बारिश के चलते एक गरीब परिवार का रिहायशी मकान गिर गया। गनीमत रही कि शनिवार देर रात हुए इस हादसे में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन गरीब परिवार के सर से छत जरूर चली गई। देर रात करीब 10 बजे हुई इस घटना से करीब 5 मिनट पहले ही परिवार के सदस्य बाहर निकल गए थे, नहीं तो कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक गतोड़ गांव के विजय कुमार शनिवार देर शाम को घर पर पत्नी व बच्चों सहित खाना खिला रहे थे। इसी दौरान बारिश भी हो रही थी। अचानक उन्हें लगा कि मकान में दरारें आ रही हैं। इस पर वह अपने परिवार सहित एकाएक बाहर निकल गए। परिवार के बाहर निकलते ही चार कमरों का मकान पूरी तरह से ढह गया। विजय कुमार लोगों के घरों में रहकर रात गुजर रहे हैं। हल्का पटवारी सुरेंद्र कुमार ने मौके का मुआयना कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है। इस घटना से चार कमरों का कच्चा मकान गिर गया। जिससे करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें