फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घुमारवीं में धूमधाम से मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस

Sat, 03 Jan 2026 11:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
समारोह की तैयारियों को लेकर एसडीएम ने ली बैठक
विज्ञापन

बैठक में कार्यक्रमों की रूपरेखा, विभागीय दायित्वों को लेकर हुई चर्चा

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह को भव्य, सुव्यवस्थित एवं गरिमामय ढंग से मनाया जाएगा। समारोह की तैयारियों को लेकर उपमंडल अधिकारी नागरिक घुमारवीं गौरव चौधरी की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें तैयारियों, कार्यक्रमों की रूपरेखा और विभागीय दायित्वों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में उपमंडल अधिकारी गौरव चौधरी ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस समारोह पूरे हर्षोल्लास और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की गरिमा का प्रतीक है, जिसे सभी विभागों के आपसी समन्वय से सफल बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ किया जाएगा। इसके बाद सुबह 10:55 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। ध्वजारोहण के पश्चात पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी और स्काउट एंड गाइड की टुकड़ियां मार्चपास्ट कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देंगी। इस दौरान पूरा वातावरण देशभक्ति से ओत-प्रोत रहेगा। मार्चपास्ट के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इनमें देशभक्ति पर आधारित प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इन कार्यक्रमों में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं सहित अन्य संस्थाएं भाग लेंगी। शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सूची एवं क्रम पहले से तैयार किया जाए, ताकि कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो सके। इसके पश्चात पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों, विद्यार्थियों और अन्य सम्मानित व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के समापन पर बच्चों को मिठाई वितरित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपमंडल अधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, यातायात प्रबंधन, मंच, ध्वनि प्रणाली, विद्युत व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं सहित सभी आवश्यक प्रबंध समय रहते सुनिश्चित किए जाएं। बैठक में पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, नगर परिषद, लोक निर्माण विभाग, विद्युत बोर्ड, व्यापार मंडल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। अंत में सभी से आपसी सहयोग और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया, ताकि घुमारवीं में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह सफल, शांतिपूर्ण और यादगार ढंग से संपन्न हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें