शाहतलाई (बिलासपुर)। तलाई क्षेत्र में संस्थागत क्वारंटीन 50 वर्षीय एक व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट रविवार को पॉजिटिव पाई गई है। वह 21 जून को दिल्ली से झंडूता क्षेत्र में आया था। उसे चांदपुर स्थित कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया है। वहीं जिला में अब कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 44 पहुंचा गया है। बता दें कि शनिवार को जिला से कोरोना जांच के लिए 81 लोगों के सैंपल आईजीएमसी शिमला भेजा गया था। इनमें से अब तक 28 लोग कोरोना से निजात पा चुके हैं।
सीएमओ डॉ.प्रकाश दड़ोच ने बताया कि रविवार को कोविड-19 के 81 सैंपल जांच के लिए आईजीएमसी भेजे गए थे। उनमें से एक 50 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। बताया कि उक्त संक्रमित झंडूता के अमरोआ गांव का है। बताया कि 81 सैंपल में से 78 की रिपोर्ट निगेटिव आयी है। वहीं 1 की पॉजिटिव व 2 की रिपोर्ट आना बाकी है। संक्रमित 16 लोगों का इलाज कोविड केयर सेंटर में चल रहा है।