भाजपा महिला मोर्चा की सदर मंडल की कार्यकारिणी घोषित
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भाजपा महिला मोर्चा की सदर मंडल कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष प्रोमिला चंदेल ने सदर के विधायक त्रिलोक जमवाल, भाजपा के जिला अध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान व मंडल अध्यक्ष हंसराज ठाकुर समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं से चर्चा करने के बाद वीरवार को अपनी टीम का ऐलान किया।
प्रोमिला चंदेल ने बताया कि रेखा शर्मा, सपना ठाकुर, निशा, अंजु राणा, सरोज ठाकुर, मति देवी व उमा को उपाध्यक्ष, नीशू शर्मा व इंदु डोगरा को महामंत्री, रोमा पाठक, रीना, लता, सुमन गर्ग, शकुंतला, नीशा ठाकुर, चंपा व मीना को सचिव, निर्मला को कोषाध्यक्ष, रामप्यारी को कार्यालय सचिव, अंजना को कार्यालय सहसचिव, अर्चना को मीडिया प्रभारी, किरण शर्मा, माया व लाजो देवी को सह मीडिया प्रभारी, मंजु मन्हांस को मुख्य प्रवक्ता, रीमा, सोमा चंदेल, मोनू, आशा व सुमन महाजन को प्रवक्ता, सुषमा शर्मा को सोशल मीडिया प्रभारी, पुष्पा को सोशल मीडिया सह प्रभारी, निशा चंदेल को आईटी प्रमुख तथा सोनू, राधा, निर्मला व कमलेश कुमारी को आईटी सह प्रमुख नियुक्त किया गया है।