फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैड क्रॉस जिला में चार जगहों पर शुरू करेगा क्लोथ व बुक्स बैंक : जम्वाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। रेडक्रॉस सोसायटी की अस्पताल कल्याण शाखा अध्यक्ष झुम्पा जम्वाल की अध्यक्षता में अस्पताल कल्याण शाखा और रेडक्रॉस सोसायटी की प्रथम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में रेडक्रॉस सोसायटी के सिद्धांतों को अमलीजामा पहनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जिसके तहत कार्यकारिणी का गठन किया गया। कल्याण शाखा की अध्यक्ष झुम्पा जम्वाल ने बताया कि जिला में जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए चार स्थानों पर कपड़े और किताबों के बैंक बनाए जाएंगे। यह सेंटर ब्लॉक कार्यालय लखनपुर, कमेटी हॉल बिलासपुर, सब तहसील भराड़ी और घुमारवीं अस्पताल में स्थापित किए जाएंगे। कपड़ा सेंटर में गर्म और ठंडे कपड़े, कंबल तथा बच्चों के लिए ज्ञानवर्धक पुस्तकें रखी जाएंगी। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि मानव सेवा के लिए इच्छुक व्यक्ति प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार और शुक्रवार को कलेक्शन सेंटर में कपड़े और किताबें दान कर सकते हैं। वहीं, कल्याण शाखा ने वालंटियर भी तैयार किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कल्याण शाखा अपना समुदाय स्तर पर पुस्तकालय की व्यवस्था भी करेगी जिसके तहत पेंशनर एसोसिएशन का भी सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कल्याण शाखा बच्चियों के लिए भी जागरूकता अभियान चलाएगी। जिसके तहत विशेष तौर पर स्लम एरिया में रह रहे प्रवासी मजदूरों की बच्चियों के लिए भाषा एवं संस्कृति विभाग के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम और महिला एवं बाल संरक्षण विभाग के सहयोग से उन्हें स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें