बिलासपुर। पुलिस आरक्षी पदों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके बिलासपुर जिले के अभ्यर्थियों की 27 मार्च को लिखित परीक्षा होगी। बिलासपुर में विभिन्न केंद्रों पर परीक्षा होगी। डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंगर सेक्टर बिलासपुर में रोल नंबर 205263 से 206513 तक, राजकीय स्नातकोतर महाविद्यालय बिलासपुर में रोल नंबर 206514 से 209675 तक, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्र रौड़ा में रोल नंबर 209676 से 210120 तक के अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड आवेदन पत्र में अंकित किए मोबाइल नंबर पर भेज दिए गए हैं। परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा। समय सुबह 9 बजे परीक्षा केंद्रों पर उपस्थित होना अनिवार्य है।