फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का जखीरा

विज्ञापन
विज्ञापन
खजुरिया/बिलासपुर (रामपुर)। पुलिस उपाधीक्षक अनुज चौधरी ने अपनी टीम के साथ खजुरिया क्षेत्र के एक फार्म हाऊस पर छापामार कार्रवाई करके अवैध रुप से बनाए जा रहे हथियारों का जखीरा पकड़ा है। पुलिस ने हथियार बरामद करने के साथ ही हथियारों का निर्माण करने के आरोप में कुछ लोगों को दबोचा भी है।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार शुक्रवार की अपराह्न सीओ अनुज चौधरी ने अपने कार्यालय की टीम के साथ कोतवाली के सीमांत खजुरिया थाना क्षेत्र के विश्नपुरी रोड स्थित ग्राम रम्पुरा पईपुरा के जंगल में एक फार्म हाऊस पर छापामार कार्रवाई की। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में अवैध रुप से बनाए जा रहे हथियारों को मौके से बरामद कर लिया। पुलिस ने हथियारों का निर्माण करने के आरोप में कुछ लोगों को दबोचा भी है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि सीओ की इस कार्रवाई की जानकारी होने पर खजुरिया थाना प्रभारी पवन कुमार सिंह भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। सूत्र बता रहे हैं कि पकड़े गए लोगों में एक व्यक्ति बरेली जिले के थाना शीशगढ़ के एक गांव का निवासी है, जो अवैध हथियार बनाने का मास्टर कारीगर बताया गया है। पुलिस ने मौके से देशी रायफल, तमंचे व अधबने हथियार बरामद किए हैं। उक्त संदर्भ में कोतवाली पुलिस ने पूरी तरह से अनभिज्ञता जताई है। जबकि, खजुरिया पुलिस ने भी कुछ भी बताने से इंकार किया है। उक्त संदर्भ में सीओ अनुज चौधरी का कहना है कि उन्होंने कुछ हथियार बरामद तो किए हैं, मगर अभी पूरी तरह से हथियार बरामद नहीं हो सके हैं। वह अन्य हथियारों को बरामद करने व असली लोगों तक पहुंचने के प्रयास में हैं। शीघ्र ही हथियारों की फैक्टरी का पर्दाफाश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें