फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhukhala Rastirya Seva Shivir News: दयोथ स्कूल में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर शुरू

विज्ञापन
बिलासपुर के दयोथ स्कूल में चल रहे सात दिवसीय शिविर में भाग लेने वाले स्वयंसेवी। संवाद - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
जुखाला (बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दयोथ में राष्ट्रीय सेवा योजना का शिविर शुरू हुआ। शुभारंभ समारोह की अध्यक्षता प्रधानाचार्य अनिता धीमान ने की जबकि स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान ओपी गौतम विशेष अतिथि के रूप मौजूद रहे।
विज्ञापन

शिविर 20 अक्तूबर तक चलेगा। शिविर में 23 स्वयंसेवी हिस्सा ले रहे हैं। जिनमें 14 छात्र और नौ छात्राएं शामिल हैं। शिविर में स्वयंसेवी गोद लिए भंजून गांव में सफाई करेंगे। स्कूल परिसर में क्यारियों को बनाकर उसमें सब्जियां लगाएंगे। स्कूल परिसर की साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण किया जाएगा। शिविर में विशिष्ठ व्यक्तियों द्वारा विभिन्न विषयों की जानकारी भी स्वयंसेवियों को दी जाएगी। प्रधानाचार्य अनिता धीमान ने स्वयंसेवियों से जीवन में अनुशासन और कड़ी मेहनत करने का आह्वान किया ताकि वे अपने लक्ष्य को हासिल कर सके। इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रेम सागर, उषा रानी ने भी राष्ट्रीय सेवा योजना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें