फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म मामले में महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। सदर थाना के तहत बिलासपुर की एक महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। महिला ने वीरवार देर रात को सदर थाना में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार सदर थाना में महिला ने पुलिस को शिकायत दी। महिला ने बताया कि उसकी एक महिला मित्र उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गई। उसकी गाड़ी में दो व्यक्ति सवार थे। बताया कि शिमला जिले के एक होटल में कमरा लिया है, जहां पर वे सभी रुकेंगे। वहीं पर दोनों व्यक्तियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। कहा कि महिला भी दोनों आरोपियों के साथ मिली हुई थी। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। डीएसपी बिलासपुर संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर एक महिला और दो पुरुषों को गिरफ्तार कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें