फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सड़क-पानी-बिजली की समस्या पर भड़के रणधीर, आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
जन समस्याओं को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते श्री नयना देवी जी के विधायक रणधीर शर्मा और अन्य।
विज्ञापन
नयना देवी क्षेत्र की समस्याओं को लेकर डीसी से मिले विधायक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। श्री नयना देवी विधानसभा क्षेत्र में बरसात से क्षतिग्रस्त सड़कों, पेयजल संकट, बिजली कट और बस रूट की समस्याओं को लेकर विधायक रणधीर शर्मा ने उपायुक्त से मुलाकात की। उन्होंने समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर उपायुक्त को मांगपत्र सौंपा। विधायक ने चेतावनी दी कि जल्द समाधान नहीं हुआ तो पार्टी को आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
रणधीर शर्मा ने कहा कि बरसात से लोक निर्माण विभाग और पंचायतों के अधीन कई सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं। उन्होंने इनकी जल्द मरम्मत करवाने और पंचायतों को आवश्यक धनराशि उपलब्ध करवाने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कई जगह पेयजल पाइपलाइन बरसात, फोरलेन और रेलवे निर्माण कार्यों के कारण क्षतिग्रस्त हुई हैं। समय पर मरम्मत नहीं होने से ग्रामीणों को पानी की समस्या झेलनी पड़ रही है। उन्होंने जल शक्ति विभाग और निर्माण कंपनियों को पाइपलाइन टूटने पर तुरंत मरम्मत कर पेयजल आपूर्ति बहाल करने के निर्देश देने की मांग की। विधायक ने पंचायत चुनाव के बाद कुछ पंचायत प्रतिनिधियों के साथ कथित भेदभाव का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि पंचायतें पार्टी आधार पर नहीं चुनी जातीं, इसलिए सभी पंचायतों को समान सहयोग मिलना चाहिए। उन्होंने प्रत्येक पंचायत और गांव का समान विकास सुनिश्चित करने की मांग की।
घंटों बिजली कट से भी लोग परेशान
विधायक ने क्षेत्र में बार-बार लग रहे बिजली कट का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि कई-कई घंटे बिजली बाधित रहने से आम लोगों, बुजुर्गों और बच्चों को परेशानी हो रही है। बिजली पर निर्भर घरेलू और कृषि कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

पुराने बस रूट पर बसें चलाने की मांग
रणधीर शर्मा ने एनएच-205 पर स्वीकृत बस रूट का मुद्दा उठाते हुए कहा कि नौणी से कोठीपुरा, कल्लर, छड़ोल और गंबरपुल होते हुए स्वारघाट तक कई बस रूट स्वीकृत हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ बस संचालक पुराने मार्ग के बजाय फोरलेन से होकर निकल जाते हैं। इससे पुराने मार्ग पर आने वाली पंचायतों के लोगों को बस सुविधा नहीं मिल रही। उन्होंने स्वीकृत रूट पर ही बसों का संचालन सुनिश्चित करने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें