फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: रमेश चंद प्रधान और नीवा देवी बनीं उपप्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
जुखाला महाविद्यालय में पीटीए की नई कार्यकारिणी गठित
विज्ञापन

सर्वसम्मति से हुआ कार्यकारिणी का गठन

संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। राजकीय महाविद्यालय जुखाला में शिक्षक अभिभावक संघ (पीटीए) की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. हरबंस लाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में शिक्षक और अभिभावक मौजूद रहे। कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पीटीए सचिव प्रो. राजेंद्र सिंह ने स्वागत भाषण के साथ किया। प्राचार्य डॉ. हरबंस लाल शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा का स्वरूप व्यापक हो चुका है। विद्यार्थियों के नैतिक, सामाजिक और भावनात्मक विकास पर भी ध्यान देना जरूरी है। शिक्षक और अभिभावक मिलकर कार्य करें तो विद्यार्थियों को बेहतर और सकारात्मक वातावरण उपलब्ध करवाया जा सकता है। उन्होंने पिछले तीन वर्षों में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों की उपलब्धियों का भी उल्लेख किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में रमेश चंद को प्रधान, नीवा देवी को उपप्रधान, सुंदर राम को सलाहकार, हेमा देवी को संयुक्त सचिव, प्रो. राजेंद्र सिंह को सचिव और महेंद्र लाल को कोषाध्यक्ष चुना गया। सदस्य के रूप में रीता देवी, रीमा देवी, सुमन कुमार और हेमा देवी को शामिल किया गया। शिक्षक सदस्यों में प्रो. वीरेंद्र कुमार, डॉ. देवेंद्र सिंह और डॉ. हंसा को जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें