बिलासपुर के कांग्रेस भवन मे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 29 वीं पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि दे
- फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। नयना देवी के विधायक राम लाल ठाकुर की अध्यक्षता में बिलासपुर में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी 29वीं पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर राम लाल ठाकुर ने कहा कि देश में कंप्यूटर क्रांति के जनक और पंचायती राज संस्थाओं का धरातल पर ढालने वाले प्रधानमंत्री को कभी देश भुला नहीं सकता।
ठाकुर ने राजीव गांधी से अपने निजी संबंधों का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया एक बार राजीव के साथ उत्तर प्रदेश के दौरे पर थे। मैं भी उनके काफिले में था। एक ढाबे पर राजीव रुके तो मुझे बुलाया और कहा कि हिमाचल की आर्थिकी के बारे में बताओ ताकि उसको सुदृढ़ किया जा सके। उन्होंने हिमाचल के ग्रामीण इलाकों को बहुत सराहा। उन्होंने कहा कि जिस तरह से ग्रामीण हिमाचल सुदृढ़ है मेरा सपना है कि इस तरह से देश का हर ग्रामीण क्षेत्र भी सुदृढ़ हो। राजीव गांधी ऐसे पहले पहले व्यक्ति थे जिन्होंने आधुनिक भारत का सपना देखा।
आज के संदर्भ में देश मे इंटरनेट उन्हीं की देन है। आज के दौर पर फेसबुक, ट्विटर, व्हाट्सएप, ईमेल और अन्य सोशल मीडिया राजीव की सोच का परिणाम है। इस मौके पर पूर्व विधायक तिलक राज शर्मा अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेंद्र ठाकुर, हुसैन अली, तेजस्वी शर्मा, हेम राज ठाकुर, पंचायत समिति सदस्य दौलत राम, रंजीत ठाकुर, संदीप सांख्यायन और अन्य नेता मौजूद थे। इस मौके पर कोरोना विश्वव्यापी महामारी पर भी चर्चा की गई और मास्क लगा कर सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष रूप से ध्यान रखा गया