फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: लगातार तीसरी बार बलोह स्कूल के एसएमसी प्रधान बने राजेश

विज्ञापन
विज्ञापन
-पाठशाला में तीन साल के लिए स्कूल प्रबंधन समिति का हुआ गठन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बलोह में स्कूल प्रबंधन समिति की आमसभा आयोजित की गई। एसएमसी की नई कार्यकारिणी का गठन तीन साल तक के लिए किया गया।
विज्ञापन

बैठक में प्रधानाचार्य कामराज सेठी ने स्कूल प्रबंधन समिति के पिछले तीन साल के कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। उन्होंने सभी अभिभावकों को एकजुट होकर स्कूल की विभिन्न गतिविधियों और अन्य कार्यों में सहयोग करने की अपील की। इसके बाद सभी अभिभावकों ने सर्वसम्मति से राजेश कुमार को लगातार तीसरी बार स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान पद के लिए चुना। इसके अलावा अजय कुमार, अंजना देवी, पम्मी देवी, ज्योति देवी, अंजना कुमारी, सोमा देवी, नीलम, सतीश शर्मा, अनीता, रमेश, सुमन, सुरेश कुमार, सुनहरी देवी, शैलेंद्रा कुमारी और विवेक पाराशर को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। प्रधानाचार्य सहित समस्त विद्यालय परिवार ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का हार पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान अध्यापक मनोज कुमार, आरती, दीक्षित, तृप्ता देवी, कुलदीप कुमार, कपिल देव, रुचिका आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें