फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बरठीं क्षेत्र में बारिश का कहर, गेहूं की फसल बर्बाद

Sat, 21 Mar 2026 11:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
बरठीं क्षेत्र में बारिश से  गेहूं की फसल बर्बाद। संवाद
विज्ञापन
तेज हवाओं से खेतों में गिरी खड़ी फसल
विज्ञापन

प्रदेश सरकार से किसानों ने मांगा मुआवजा



संवाद न्यूज एजेंसी

बरठीं (बिलासपुर)। क्षेत्र के साथ लगते कोटलु ब्राह्मणा के डून और कल्लर गांव में हाल ही में हुई भारी बारिश ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। तेज बारिश और हवाओं के चलते खेतों में खड़ी गेहूं की फसल जमीन पर गिर गई, जिससे किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन


स्थानीय ग्रामीणों में नारायण दास, रोशन लाल, सीता राम, जगदीश राम और रूप लाल सहित अन्य ने बताया कि इस बार उन्होंने अच्छी पैदावार की उम्मीद के साथ गेहूं की खेती की थी, लेकिन अचानक बदले मौसम ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया। किसानों का कहना है कि यदि जल्द मौसम साफ नहीं हुआ तो गिरी हुई फसल पूरी तरह खराब हो सकती है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित क्षेत्रों का जल्द सर्वे करवाकर किसानों को उचित मुआवजा प्रदान किया जाए ताकि उन्हें आर्थिक राहत मिल सके। ग्रामीणों ने सरकार से अपील की है कि प्राकृतिक आपदा से हुए इस नुकसान को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र राहत कार्य शुरू किए जाए, जिससे प्रभावित किसानों को कुछ हद तक सहारा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें