फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगेड़ में आधा दर्जन दुकानों में घुसा बारिश का पानी

विज्ञापन
भगेड़ चौक में दुकान में घुसे बारिश के पानी को बाहर निकालते दुकानदार। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
झंडूता /भगेड़ (बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल के कस्बा भगेड़ में करीब आधा दर्जन दुकानों में बारिश का पानी घुस गया है। बारिश के पानी से दुकानों में रखा सामान भी खराब हो गया है।
विज्ञापन

बकरोआ पंचायत का कार्यालय भगेड़ चौक पर स्थित है। पंचायत ने कार्यालय के साथ दुकानों का निर्माण किया है। उसके आगे लोगों की अपनी दुकानें नेशनल हाईवे किनारे बनी हैं। करीब आधा दर्जन दुकानों में बारिश का पानी घुस जाता है। इस समस्या से दुकानदार कई वर्षों से परेशान हैं। लेकिन पंचायत ने दुकानदारों की समस्या का समाधान नहीं किया है। ग्राम पंचायत प्रधान कमलेश कुमारी का कहना है कि पंचायत की 22 जुलाई को होने वाली बैठक में समस्या के समाधान पर विचार किया जाएगा। स्थानीय दुकानदारों बाबू राम, गंगा राम, कश्मीर चंद, सोहन लाल, अशोक कुमार, शिवम कुमार, ताज मुहम्मद और शिवात्मिका ने बताया कि बारिश का पानी दुकानों में भर जाता है। मकानों में दरारें पड़नी शुरू हो गई हैं। करीब आधा दर्जन दुकानों में कई वर्षों से पानी घुस जाता है। दुकानदारों ने प्रशासन से समस्या का समाधान करने की मांग की है।
एसडीएम घुमारवीं राजीव ठाकुर ने बताया कि लोगों की समस्या ध्यान में लाई गई है। संबंधित विभाग को मौके पर जाने को कहा गया है। लोगों की समस्या का शीघ्र समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें