Rain water entered Jawahar Navodaya Vidyalaya covid Care Center, In some areas of the district, the storm disturbed the people
बिलासपुर। जिला में गर्मी के बीच मौसम ने एक बार फिर अपना मिजाज बदल लिया। रविवार को हुई जोरदार बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत प्रदान की है। बुधवार को बारिश होने के बाद जिला में गर्मी के कारण गर्मी का पारा काफी बढ़ गया था। आधे घंटे की बारिश होने से अब थोड़ी राहत मिली है। जिला के कुछ हिस्सों में बारिश हुई तो वहीं कुछ हिस्सों में तेज तूफान ने लोगों को परेशान किया।
बता दें कि बुधवार को जिला में छिटपुट बारिश हुई थी। जिसके कारण तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं आई थी। वहीं रविवार को दोपहर तक कड़ी धूप खिली रही लेकिन उसके बाद करीब 6 बजे के करीब जिला में एकदम से बारिश शुरू हो गई। अचानक बादलों की तेज गड़गड़ाहट व व गर्जना में करीब आधे घंटे तक बारिश होती रही। जिसके कारण दोपहिया वाहन चालक भीगते हुए अपने घरों को जाते हुए दिखाई दिए। वहीं छोटे-2 नालों में पानी का तेज बहाव भी देखने को मिला। बारिश के साथ-साथ थोड़ी देर ओलावृष्टि भी हुई। परंतु जिला के कुछ हिस्सों में ही बारिश ने अपना रंग दिखाया। वहीं कुछ इलाकों में तूफान ने जमकर खेल खेला। जिसके कारण लोगों को काफी परेशानियों को सामना भी करना पड़ा। हालांकि काले बादल तो छाए रहे परंतु तूफान ने बारिश का रुख मोड़ दिया। जिला में कई किसानों ने मक्की की फसल बीज दी है, उनके लिए बारिश वरदान साबित हो सकती है। वहीं अब इस बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं जवाहर नवोदय विद्यालय कोविड केयर सेंटर में बारिश का पानी घुस गया जिससे मेडिकल स्टाफ को परेशानी हुई।