मोरसिंघी पंचायत के गांव डीहर गांव में बारिश से गिरा डंगा।
- फोटो : BILASPUR
घुमारवीं (बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं के तहत आने वाली मोरसिंघी पंचायत के गांव डीहर में डंगा गिरने से मकान और पशुशाला का वजूद खतरे में आ गया है।
बरसात की पहली बारिश ने ही अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। भारी बारिश के कारण मोरसिंघी पंचायत के डीहर निवासी रामानंद पुत्र पोहलो राम एक पशुशाला और मकान को खतरा उत्पन्न हो गया है। मोरसिंघी पंचायत के उपप्रधान रमेश गर्ग ने मौके का जायजा लिया। गर्ग ने बताया कि भारी बरसात के कारण रामानंद की पशुशाला व मकान को काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग प्रशासन से की है। हल्का पटवारी सोनू देवी ने मौके का जायजा ले कर रिपोर्ट विभाग को सौंप दी है। घुमारवीं के तहसीलदार अजय कुमार सिंह ने भी मौके का जायजा लेकर पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।