फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री नयना देवी में बारिश के चलते बढ़ा ठंड का प्रकोप

विज्ञापन
श्री नयना देवी में कड़ाके की ठंड में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
नयना देवी जी (बिलासपुर)। विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी में आज सुबह से ही बरसात शुरू होने के कारण फिर से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। पूरा क्षेत्र ठंड की चपेट में है। मंदिर में दर्शनों के लिए आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों तथा दुकानदारों को ठंड के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नयना देवी मंदिर में ठंडी और तेज हवाओं से जहां पर वातावरण पूरी तरह ठंडा हो गया है। वहीं पर काफी संख्या में पर्यटक इस ठंडे और सुहावने मौसम का आनंद भी उठा रहे हैं। हालांकि माता श्री नयना देवी के दरबार में श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आई है लेकिन श्रद्धालुओं का उत्साह इस ठंड में भी बरकरार है। हालांकि दुकानदारों को इस बरसात के मौसम में काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। कभी दुकानें बंद करना तो कभी खोलना दुकानदारों के लिए ठंड का मौसम काफी परेशानी भरा रहता है।
स्थानीय दुकानदार अजय कुमार, प्रदीप शर्मा और गोल्डी का कहना है कि दुकानदारों का पूरा समय दुकान खोलने में और फिर वापस बंद करने में बीत जाता है। यह मौसम कारोबारी तौर पर भी काफी ठंडा रहता है। श्री नयना देवी में लगातार बरसात का दौर जारी है और अगले दो-तीन दिनों तक यह बरसात इसी प्रकार रह सकती है जिससे मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को ठंड के प्रकोप का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें