फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज बारिश से मकान की दीवार गिरी बड़ा हादसा टला

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहतलाई (बिलासपुर)। विकास खंड झंडूता के अंतर्गत ग्राम पंचायत कोसरियां में शनिवार सुबह बारिश के कारण जय श्रीदेवी निवासी मलकीत सिंह पुत्र मेलाराम के रिहायशी कच्चे मकान की दीवार ढह गई। प्रशासन ने पीड़ित परिवार को पंचायत घर में रहने के लिए एक कमरा मुहैया करवाया है।
विज्ञापन

पीड़ित परिवार के सदस्य मलकीत सिंह ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ घर में सो रहा था। सुबह करीब 5 बजे किसी चीज के गिरने की आवाज आई। जब उठकर देखा तो बारिश के कारण मकान का एक हिस्सा गिर गया था। हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। पूरे मकान में दरारें आ गई हैं। मकान में रहना खतरे से खाली नहीं है।
ग्रामीणों की मदद से सामान बाहर निकाल लिया है। मकान गिरने से लाखों का नुकसान हुआ है।
उधर, झंडूता के तहसीलदार और हलका पटवारी मौके पर आए और परिवार को पंचायत घर के एक कमरे में रहने के लिए जगह दी। हलका पटवारी मनोज कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद देने के लिए मौका मुआयना कर प्रशासन को रिपोर्ट भेजी जा रही है। पंचायत प्रधान विजय कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार गरीब है। उन्होंने पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें