फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बारिश बनी चुनावी परीक्षा, मतदाताओं ने दिखाया जज्बा

विज्ञापन
घुमारवीं पंचायत में बारिश के बीच छाता लेकर मतदान के लिए लाइन में खड़े मतदाता। यहां पर मतदाताओं
विज्ञापन
भारी बारिश के बीच मतदान केंद्रों तक पहुंचे लोग, कई जगह झेलनी पड़ीं दिक्कतें
विज्ञापन

शेड और जल निकासी के अभाव में मतदाताओं को हुई परेशानी
विजयपुर और घुमारवीं में व्यवस्था की खुली पोल

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में पंचायतीराज चुनाव के तीसरे चरण के तहत शनिवार को मतदान संपन्न हुआ। शुक्रवार रात से ही जिले में लगातार भारी बारिश का सिलसिला जारी रहा। इसका मतदान प्रक्रिया पर असर दिखाई दिया। बारिश के बावजूद मतदाता लोकतंत्र के पर्व में भाग लेने के लिए मतदान केंद्रों तक पहुंचे लेकिन उन्हें कई जगह परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विजयपुर मतदान केंद्र पर व्यवस्थाओं की कमी सबसे ज्यादा देखने को मिली। यहां सुविधा के नाम पर केवल एक छोटा सा तिरपाल बूथ के आंगन में लगाया था, जो बारिश से बचाव के लिए नाकाफी साबित हुआ। मतदाता बारिश में भीगते हुए कतारों में खड़े रहे। कई लोग छाता लेकर मतदान करने पहुंचे, लेकिन भीड़ और पानी भराव के कारण उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बूथ का पूरा आंगन पानी से लबालब भर गया। इससे मतदान प्रक्रिया प्रभावित होती दिखी।
विज्ञापन

इसी तरह घुमारवीं क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर भी अव्यवस्था देखने को मिली। बारिश के बीच मतदाताओं को लंबी कतारों में खड़े होकर मतदान करना पड़ा। कई जगहों पर उचित शेड और जल निकासी की व्यवस्था न होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

जिले की अन्य पंचायतों में भी मतदान केंद्रों पर स्थिति बेहतर नहीं रही। कहीं जलभराव की समस्या रही तो कहीं मतदाताओं के लिए पर्याप्त छाया और बैठने की व्यवस्था नहीं दिखी। इसके बावजूद मतदाताओं का उत्साह कम नहीं हुआ और लोगों ने खराब मौसम के बीच भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

घुमारवीं पंचायत में बारिश के बीच छाता लेकर मतदान के लिए लाइन में खड़े मतदाता। यहां पर मतदाताओं

घुमारवीं पंचायत में बारिश के बीच छाता लेकर मतदान के लिए लाइन में खड़े मतदाता। यहां पर मतदाताओं

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें