फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुमारवीं में आभूषण भंडार में कराधान विभाग की दबिश, रिकॉर्ड जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं शहर में आभूषण भंडार में कराधान विभाग की ऊना फ्लाइंग टीम ने बुधवार को दबिश दी। टीम ने दुकान से कर और जीएसटी संबंधी दस्तावेज, लैपटॉप और पेन ड्राइव को कब्जे में लिया है। इसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। यह कार्रवाई करीब 5 घंटे तक चली। टीम में शामिल विभागीय अधिकारी राकेश भारती ने कहा कि घुमारवीं में स्थित एक आभूषण भंडार से रिकॉर्ड कब्जे में लिया गया है। जांच करने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस आभूषण भंडार पर पहले भी वित्तीय अनियमितताएं मिलने पर लाखों रुपये का जुर्माना लगाया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें