संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। 67वीं राष्ट्रीय स्कूली कबड्डी प्रतियोगिता में हटवाड़ स्कूल के राहुल ठाकुर ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता झारखंड के रांची में 24 से 28 जनवरी तक आयोजित हुई। पाठशाला पहुंचने पर राहुल ठाकुर का स्कूल स्टाफ ने ढोल नगाड़ों और हार पहनाकर स्वागत किया। प्रधानाचार्य दलीप सिंह ने ट्रॉफी देकर उन्हें सम्मानित किया। स्कूल के डीपीई अनिल कुमार और पीटीआई कुलदीप ने बताया कि राहुल का चयन अंडर-14 वर्ग की राष्ट्रीय स्कूली कबड्डी प्रतियोगिता के लिए हुआ था। प्रतियोगिता में राहुल ठाकुर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य ने युवाओं से अपील की कि वह नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रह कर शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी भाग लें। इस मौके पर स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।