शाहतलाई (बिलासपुर)। तलाई थाना क्षेत्र के तहत जैश्री गांव में मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने पिता के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है। जैश्री गांव के रविंद्र ने शिकायत में बताया है कि 15 मार्च की रात को पिता ने लोहे की रॉड से मारपीट शुरू कर दी। इससे उसके सिर व टांगों पर गंभीर चोटें आई हैं। रविंद्र की शिकायत पर तलाई पुलिस ने 16 मार्च को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तलाई में मेडिकल करवाया। डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।