भराड़ी (बिलासपर)। भराड़ी थाना के तहत तरघेल में दुकानदार के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में नानक चंद निवासी तरघेल जिला बिलासपुर ने बताया कि वह दुकानदार है। शुक्रवार को कुछ लोग दुकान पर आए और सिगरेट मांगी। सिगरेट देने के बाद जब पैसे मांगे तो उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। दुकान का सामान भी बिखेर दिया। गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकियां दीं। डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच जारी है।