फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवा से पहुंचे 23 लोगों को किया संस्थागत क्वारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। कोविड-19 के चलते देश में प्रभावी लॉकडाउन के चलते गोवा में फंसे जिला के 23 लोगों को शुक्रवार को विशेष रेल गाड़ी से बिलासपुर में लाया गया। इन सभी को मेडिकल जांच के बाद चांदपुर स्थित संस्थागत क्वारंटीन रखा गया है। बता दें कि इससे पहले 22 लोग कर्नाटक से भी बिलासपुर लाया गया है। सभी को बिलासपुर शहर में ही क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन

देश के विभिन्न राज्यों में फंसे हिमाचल प्रदेश के युवाओं और लोगों को राज्य सरकार चरणबद्ध तरीके से घर वापस पहुंचा रही है। हालांकि पहले लोगों को मेडिकल जांच के बाद होम क्वारंटीन किया जा रहा था, लेकिन प्रदेश में पहुंच रहे बाहरी राज्यों के लोग लगातार कोरोना संक्रमित पाए जा रहे हैं। जिसके चलते अब प्रदेश सरकार ने बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों को संस्थागत क्वारंटीन करने का निर्णय लिया है। जिसके बाद बाहरी राज्यों से पहुंच रहे लोगों को संस्थागत क्वारंटीन किया जा रहा है। घर पहुंचने पर लोगों ने सरकार का गोवा से बिलासपुर पहुंचाने के लिए आभार प्रकट किया है।
उपायुक्त बिलासपुर राजेश्वर गोयल ने बताया कि 19 कोरोना वायरस के खतरे के दृष्टिगत 23 लोग शुक्रवार को गोवा से बिलासपुर पहुंचे। यह लोग गोवा से ऊना तक विशेष रेलगाड़ी के माध्यम से आए। उसके उपरांत उन्हें हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस के द्वारा बिलासपुर लाया गया। इनमें से 21 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल है। सभी 23 व्यक्तियों को स्वास्थ्य प्रशिक्षण के उपरांत जीवन ज्योति नर्सिंग स्कूल चांदपुर में संस्थागत क्वारंटीन में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें