फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: एम्स बिलासपुर में कव्वाली नाइट का हुआ आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। एम्स बिलासपुर में प्रबंधन की ओर से स्वर संगीत प्रशंसकों के लिए कव्वाली नाइट का आयोजन किया गया। इस कव्वाली नाइट में सुप्रसिद्ध कव्वाल निजामी सुल्तान ब्रदर्स ने बेहतरीन कव्वालियां सुनाकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एम्स डीन अकादमिक डॉ. संजय विक्रांत ने की। इस कव्वाली नाइट में नर्सिंग अधिकारी, एमबीबीएस प्रशिक्षु और पैरामेडिकल के छात्र भी शामिल हुए। कव्वाली नाइट का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। एम्स प्रबंधन की ओर से सभी कलाकारों को हिमाचली टोपी और शॉल से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में डॉ. देवेंद्र बैरवा और डॉ. तरुण शर्मा ने प्रमुख भूमिका निभाई। इस मौके पर डॉ. रूपाली पार्लेवर, डॉ. अतुल फुलजले और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दिनेश वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें