फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: चिट्टे के साथ पकड़े पंजाब के युवक को 48 दिन बाद जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
विशेष न्यायाधीश-द्वितीय की अदालत ने दी राहत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। स्वारघाट थाना क्षेत्र में 100.69 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़े पंजाब निवासी युवक को 48 दिन बाद जिला अदालत से जमानत मिल गई है। विशेष न्यायाधीश-द्वितीय की अदालत ने आरोपी की जमानत याचिका स्वीकार करते हुए एक लाख रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशि के एक स्थानीय जमानती पर रिहा करने के आदेश दिए हैं।
पुलिस के अनुसार 26 सितंबर 2026 को एएसआई ललित कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम बलोह फोरलेन पर मलयावर लिंक रोड के पास नाका लगाकर वाहनों की जांच कर रही थी। सुबह करीब चार बजे कीरतपुर की तरफ से बाइक पर दो युवक पहुंचे। पुलिस को देखकर चालक ने बाइक वापस मोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने पीछा कर दोनों को कैंचीमोड़ फोरलेन पर रोक लिया।
विज्ञापन

तलाशी के दौरान युवकों के बैग में रखी स्टील की पानी की बोतल के निचले हिस्से में छिपाया गया पारदर्शी लिफाफा बरामद हुआ। इसमें 100.69 ग्राम हेरोइन मिली। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया।
सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने दलील दी कि मामले की जांच पूरी हो चुकी है और आरोपी से हिरासत में पूछताछ की आवश्यकता नहीं है। वहीं, अभियोजन पक्ष ने जमानत का विरोध करते हुए आशंका जताई कि आरोपी गवाहों को प्रभावित कर सकता है और दोबारा नशा तस्करी में शामिल हो सकता है।
विज्ञापन

अदालत ने अपने आदेश में कहा कि बरामद नशीले पदार्थ की मात्रा व्यावसायिक मात्रा 250 ग्राम से कम है। ऐसे में एनडीपीएस एक्ट की धारा 37 की कठोर जमानत शर्तें लागू नहीं होतीं। अदालत ने आरोपी के खिलाफ दर्ज तीन आपराधिक मामलों के तथ्य पर भी विचार किया। हालांकि, यह भी स्पष्ट किया कि विचाराधीन हिरासत को सजा के तौर पर इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।
अदालत ने आरोपी को देश छोड़ने, गवाहों से संपर्क करने और किसी अन्य अपराध में संलिप्त होने से रोकने सहित विभिन्न शर्तों के साथ जमानत प्रदान की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें