बिलासपुर। जवाहर नवोदय स्कूल कोठीपुरा में क्षेत्रीय रस्सीकूद प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में हिमाचल, पंजाब-1, पंजाब-2 और जम्मू कश्मीर के जवाहर नवोदय स्कूल के 64 विद्यार्थियों ने भाग लिया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में स्पीड-30, डबल अंडर, फ्री स्टाइल और एंडयोरेंस प्रतियोगिताएं करवाई गईं। यह प्रतियोगिता अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 के विद्यार्थियों के बीच करवाई गई। इन प्रतियोगिताओं में पहला स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों का चयन राष्ट्रीय रस्सीकूद प्रतियोगिता के लिए हुआ है। अंडर-14 की लड़कियों की एंड्योरेंस प्रतियोगिता में पंजाब-2 की प्रिया ने पहला और हिमाचल की सोनाक्षी ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर-17 में पंजाब-2 की गगनदीप कौर ने पहला, हिमाचल की शिवानी ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर-19 में पंजाब-2 की हरमनदीप कौर ने पहला और पंजाब-2 की खुशप्रीत वर्मा ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं, अंडर-14 के लड़कों की एंडयोरेंस प्रतियोगिता में हिमाचल के तेंजिन ने पहला, पंजाब-2 के अमृतपाल ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर-17 में पंजाब-1 के परविंदर सिंह ने पहला और पंजाब-2 के दिनेश ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर-19 में हिमाचल के दिवांक ने पहला और पंजाब-2 के लवगीत सिंह ने दूसरा स्थान हासिल किया।
अंडर-14 की लड़कियों की स्पीड-30 प्रतियोगिता में हिमाचल की पलक ने पहला और पंजाब-1 की सुखमनजीत ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर-17 में पंजाब-2 की सल्पना रानी ने पहला और हिमाचल की काजल ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर-19 में हिमाचल की दीक्षा ने पहला और गगनदीप कौर ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं, अंडर-14 के लड़कों की स्पीड-30 प्रतियोगिता में हिमाचल के आर्यन ने पहला और पंजाब-2 के कार्तिक ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर-17 में हिमाचल के सात्विक ने पहला और पंजाब-2 के सिंद्धात ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर-19 में हिमाचल के रिचम ने पहला और पंजाब-2 के लवप्रीत ने दूसरा स्थान हासिल किया।
अंडर-14 की लड़कियों की डबल अंडर प्रतियोगिता में हिमाचल की दीक्षा ने पहला और पंजाब-2 की गौरी कौर ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर-17 में पंजाब-1 की अंशप्रीत कौर ने पहला और हिमाचल की दीक्षा ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर-19 में हिमाचल की शगुन ने पहला और पंजाब-2 की अंशु ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं, अंडर-14 के लड़कों की डबल अंडर प्रतियोगिता में हिमाचल के अमन ने पहला और पंजाब-2 के आशीष ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर-17 में हिमाचल के सागर ने पहला और पंजाब-2 के मनप्रीत सिंह ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर-19 में हिमाचल के पीयूष ने पहला और पंजाब-2 के विक्रम ने दूसरा स्थान हासिल किया।
अंडर-14 की लड़कियों की फ्री स्टाइल प्रतियोगिता में हिमाचल की अरुषि ने पहला और पंजाब-1 की गुरुमन ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर-17 में पंजाब की मनप्रीत कौर ने पहला और हिमाचल की शिवांगी ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर-19 में हिमाचल की ज्योति ने पहला और पंजाब-1 की हरनूर कौर ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं, अंडर-14 के लड़कों की फ्री स्टाइल प्रतियोगिता में हिमाचल की स्वास्तिक ने पहला और पंजाब-2 के गौतम ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर-17 में हिमाचल के कार्तिक ने पहला और पंजाब-1 के मनप्रीत सिंह ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर-19 में हिमाचल के विभोर ने पहला और पंजाब-1 के गंगा सागर ने दूसरा स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता के समापन पर देवेंद्र चौहान और कृष्णा शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों को खेलों के महत्व के बारे में बताया। समारोह में सुमित सिरोहा, लता ठाकुर ने सभी मुख्य अतिथियों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ, विभिन्न स्कूलों के अध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।