फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News Bilashpur News Vidhansabha Election News Himachal Punjab Border Seal News: बिलासपुर में पंजाब हिमाचल बॉर्डर पर चाक-चौबंद

विज्ञापन
विधानसभा चुनावों के चलते गरामोड़ा नाके पर हिमाचल में प्रवेश करती गाड़ी की चैकिंग करते पुलिस जवा? - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। विधानसभा चुनावों के चलते बिलासपुर पुलिस ने पंजाब हिमाचल बॉर्डर को पूरी तरह से सील कर दिया है। पुलिस ने 26 गांव की 40 किलोमीटर सीमा पर नौ नाके लगाए हैं। इन नाके पर पुलिस प्रदेश के अंदर आने जाने वाले सभी पर्यटकों और आमजन पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं। ताकि कोई भी शरारती तत्व प्रदेश में प्रवेश न कर पाए।
विज्ञापन

एसपी बिलासपुर दिवाकर शर्मा ने पंजाब और हिमाचल सीमा पर करीब 100 जवानों को ड्यूटी पर रहने के आदेश जारी किए हैं। रविवार सुबह से ही पुलिस जवान अपने-अपने नाके पर ड्यूटी पर डट गए। इसके बाद शाम को डीएसपी श्री नयनादेवी जी शेर सिंह जो कि सर्विलेंस अधिकारी भी हैं उन्होंने सभी नाकों का निरीक्षण किया। डीएसपी ने बताया कि चुनावों की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पंजाब-हिमाचल सीमा पर नौ नाके लगाए गए हैं। पंजाब की तरफ से हिमाचल में एंट्री के सभी रास्तों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी।
उन्होंने कहा कि गरामोड़ा, बैहल, झिड़ियां, डोबा, मजारी, दबट, ग्वालथाई, जंदौड़ी, शैला घोड़ा में पुलिस ने सीमा को पूरी तरह से बंद कर दिया है। हालांकि इन नाकों से आवाजाही जारी रहेगी। लेकिन पुलिस की जांच के बाद ही यहां से प्रवेश मिलेगा। हथियारबंद या संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस पूरी छानबीन के बाद ही छोड़ेगी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के अनुसार बॉर्डर पर 24 घंटे चुनाव खत्म होने तक पुलिस तैनात रहेगी। आलाधिकारी समय-समय पर खुद भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें