फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: प्रवेश शुल्क विवाद के बीच अलर्ट पर पंजाब-हिमाचल सीमा

Mon, 30 Mar 2026 11:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
हिमाचल-पंजाब सीमा पर स्थित गरामोड़ टोल बैरियर, जहां स्थिति सामान्य है। संवाद
विज्ञापन
हिमाचल के प्रवेश द्वार गरामोड़ा बॉर्डर पर फिलहाल स्थिति सामान्य
विज्ञापन

31 मार्च को एंट्री पॉइंट बंद करने के ऐलान के बाद बिलासपुर प्रशासन सतर्क
पुलिस की निगरानी बढ़ी, सप्लाई और आवाजाही पर असर की आशंका
मामले को लेकर रूपनगर पुलिस के साथ लगातार संपर्क में बिलासपुर पुलिस
रोजाना कामकाज के लिए आने-जाने वाले लोग भी हो सकते हैं प्रभावित

संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी। हिमाचल सरकार के प्रस्तावित एंट्री टैक्स के विरोध में पंजाब और हरियाणा में चल रहे प्रदर्शनों का असर अब सीमावर्ती इलाकों तक पहुंचने लगा है। 31 मार्च की रात को पंजाब के कई एंट्री पॉइंट बंद करने के ऐलान के बाद हिमाचल के बिलासपुर जिले से लगती पंजाब सीमा पर प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गए हैं।
स्वारघाट उपमंडल के तहत आने वाले गरामोड़ा बॉर्डर पर फिलहाल स्थिति सामान्य बनी हुई है, लेकिन संभावित हालात को देखते हुए प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं। सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है और हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। स्वारघाट के एसडीएम धर्मपाल ने बताया कि जिला प्रशासन को सरकार की ओर से अलर्ट पर रहने के स्पष्ट निर्देश मिले हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध कर लिए गए हैं। प्रशासन की टीमें लगातार क्षेत्र में सक्रिय हैं और हालात पर करीबी नजर बनाए हुए हैं। वहीं, एसपी संदीप धवल ने कहा कि पुलिस पूरी तरह सतर्क है और पंजाब के रूपनगर जिले की पुलिस के साथ लगातार संपर्क बनाए रखा गया है। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में गश्त बढ़ा दी गई है और यदि किसी प्रकार की स्थिति उत्पन्न होती है तो उससे निपटने के लिए पर्याप्त बल और संसाधन उपलब्ध हैं। बता दें कि यदि पंजाब की ओर से एंट्री पॉइंट बंद किए जाते हैं या मालवाहक वाहनों की आवाजाही बाधित होती है, तो इसका सीधा असर हिमाचल की सप्लाई चेन पर पड़ सकता है। फल और सब्जियों की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है, जिससे कीमतों में बढ़ोतरी की संभावना है। सीमेंट, सरिया और अन्य निर्माण सामग्री की ढुलाई रुकने से निर्माण कार्य प्रभावित हो सकते हैं।
विज्ञापन


इनसेट
रोजाना आवाजाही करने वाले लोग होंगे प्रभावित
गरामोड़ा बार्डर से पंजाब और हिमाचल के बीच बड़ी संख्या में लोग रोजाना रोजगार, व्यापार, शिक्षा और अन्य कामों के लिए आवाजाही करते हैं। यदि सीमा पर जाम या रोक लगती है तो इन लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ सकती है। निजी वाहन चालकों, टैक्सी ऑपरेटरों और ट्रांसपोर्ट से जुड़े लोगों की आमदनी पर भी असर पड़ने की आशंका है।
विज्ञापन

इनसेट
प्रशासन ने किए एहतियाती इंतजाम
जिला प्रशासन ने संभावित स्थिति को देखते हुए कई एहतियाती कदम उठाए हैं। आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए टीमें तैयार रखी गई हैं। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और आम लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी फैलाने से बचें। साथ ही, जरूरत पड़ने पर प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।

हिमाचल-पंजाब सीमा पर स्थित गरामोड़ टोल बैरियर, जहां स्थिति सामान्य है। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें