पाकिस्तानी सेना की ओर से भारत में किए जा रहे हमले की घटना को लेकर पूर्व सैनिक उग्र हो गए हैं। गुस्साए पूर्व सैनिकों ने शुक्रवार को बिलासपुर में पाकिस्तान के सेना अध्यक्ष का पुतला जलाया। इससे पहले पूर्व सैनिकों ने पाक सेना अध्यक्ष के पुतले को युद्ध स्मारक बिलासपुर से गुरूद्वारा चौक तक घसीटते हुए ले गए जहां उसका सिर कलम करने के बाद आग लगाई गई।
पूर्व सैनिकों ने कहा कि अब आर-पार की लड़ाई लड़ने का मौका आ गया है। वहीं पाकिस्तान को चेताया कि वह अपनी हरकतों से बाज आए। पूर्व सैनिकों ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वह फिर से बार्डर पर जाकर पाकिस्तान को सबक सिखाने को तैयार हैं।
प्रदेश पूर्व सैनिक कल्याण समिति के अध्यक्ष सूबेदार प्रकाश चंद ने कहा कि अगर पूर्व सैनिकों को बार्डर पर जाने की जरूरत पड़ी तो वह जाने को तैयार हैं। इस मौके पर पूर्व सैनिकों सहित अन्य सामाजिक संस्थानों के सदस्य मौजूद रहे।
इससे पहले युद्ध स्मारक पर कुपवाड़ा में 26 सीआरपीएफ जवानों, पूंछ में 2 जवानों की शाहदत पर जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर पूर्व सैनिकों के अलावा अन्य सामाजिक संस्थानों में युद्ध स्मारक बिलासपुर में दो मीनट का मौन भी रखा।